आतंकवादी मामले में कश्मीर में कई ठिकानों पर छापेमारी
श्रीनगर, शुक्रवार, 30 मई 2025। जम्मू-कश्मीर पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह कश्मीर के विभिन्न जिलों में एक आतंकवादी मामले की जांच के तहत छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने कहा, 'कश्मीर के बडगाम, अवंतीपोरा, पुलवामा, कुपवाड़ा, शोपियां और श्रीनगर जिलों में तलाशी जारी है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान, कई संदिग्धों को एक विशिष्ट गोपनीय संदेश एप्लिकेशन का उपयोग करते हुए पाया गया, जिसका उपयोग आतंकवादियों, सीमा पार से उनके आकाओं द्वारा किया जाता है। अधिकारियों ने कहा कि इन व्यक्तियों पर सीमा पार आतंकवादियाें और उनके आकाओं के संपर्क में होने का संदेह है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
