बाहरी दिल्ली के उद्योग नगर में कपड़े की फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, रविवार, 25 मई 2025। दिल्ली के उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उद्योग नगर की एफ-11 स्थित फैक्टरी में सुबह करीब पांच बजकर 25 मिनट पर हुई। आग को बुझाने के लिए कुल 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है और आग को दोबारा भड़कने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि आग कपड़ा फैक्टरी की भंडारण इकाई में लगी।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
