रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे कमजोर होकर 86.10 प्रति डॉलर पर
विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे कमजोर होकर 86.10 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.95 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 86.10 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 15 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 36 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.95 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.65 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 367.90 अंक की बढ़त के साथ 81,319.89 अंक पर जबकि निफ्टी 137.70 अंक चढ़कर 24,747.40 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,045.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Similar Post
-
प्लास्टिक नोट अगले वित्त वर्ष के आरंभ में आयेंगे
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले ...
-
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 192 रुपये सस्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार स ...
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
