जम्मू-कश्मीर: शोपियां में हथियार और गोला-बारूद के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार
श्रीनगर, सोमवार, 19 मई 2025। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) शोपियां, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 178 बटालियन और सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) द्वारा स्थापित एक चौकी पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी तलाशी लेने पर चार हथगोले, दो पिस्तौल, 43 जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। 'एक्स' पर एक पोस्ट में पुलिस ने कहा कि एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शोपियां पुलिस ने 'एक्स' पर बताया, 'आतंकवाद के खिलाफ एक उल्लेखनीय अभियान में, एसओजी शोपियां, सीआरपीएफ 178 बीएन और 34 आरआर के संयुक्त नाके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी तलाशी लेने पर, 04 ग्रेनेड , 02 पिस्तौल, 43 जिंदा राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई और तदनुसार एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान का फिलहाल खुलासा नहीं किया।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
