कटिहार : स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में आठ बाराती की मौत, दो घायल
कटिहार, मंगलवार, 06 मई 2025। बिहार में कटिहार जिले के कुरसैला थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच हुयी टक्कर में आठ बाराती की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात पूर्णिया जिले के बडहरा कोठी थाना क्ष्रेत्र के ढिबरा बाजार से स्कॉर्पियो पर सवार दस बाराती कुर्सेला के नजदीक कोशकीपुर गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान चांदपुर चौक के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गयी।इस घटना में आठ बाराती की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार बे बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान रूपेश राज ,प्रिंस कुमार ,टुनटुन कुमार ,ज्योतिष कुमार ,सिको कुमार ,अजय कुमार ,राधा मंडल और धीरज पोद्दार के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
