राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन,आलोक जोशी को प्रमुख बनाया गया
नई दिल्ली, बुधवार, 30 अप्रैल 2025। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन कर रिसर्च एंड एनालाइसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी को इसका नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पुनर्गठित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सात सदस्यों में कई शीर्ष स्तर के सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों के अलावा भारतीय पुलिस सेवा के शीर्ष अधिकारियों को शामिल किया गया है। बोर्ड के नए सदस्यों में एयर मार्शल पीएम सिन्हा, लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, रियर एडमिरल मोंटी खन्ना और भारतीय पुलिस सेवा दो पूर्व अधिकारी - राजीव रंजन वर्मा तथा मनमोहन सिंह शामिल हैं। इसके अलावा, भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी बी वेंकटेश वर्मा को भी सात सदस्यीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढते तनाव और देश में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बोर्ड का पुनर्गठन सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए किया गया है क्योंकि यह बोर्ड राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी मामलों पर सरकार को दीर्घकालिक रणनीतिक विश्लेषण और नीतियों के बारे में सिफारिश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
