पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार चौथे दिन कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी
श्रीनगर, सोमवार, 28 अप्रैल 2025। पाकिस्तान की सेना ने लगातार चौथे दिन जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सैनिकों ने माकूल जवाब दिया है। भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया है, ''27-28 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के समीपवर्ती क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाब दिया। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ तलाश अभियान शुरू किया है। इस आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुयी है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
