कोलकाता के धापा गोदाम में आग लगी
कोलकाता, शनिवार, 26 अप्रैल 2025। कोलकाता के धापा इलाके में एक गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना सबसे पहले पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर मिली थी। उन्होंने बताया कि आग संभवत: पास के एक ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट के कारण लगी। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘गोदाम के अंदर और इलाके में ज्वलनशील पदार्थ हैं, इसलिए आग तेजी से फैल गई। हमारे अधिकारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि शहर के प्रगति मैदान इलाके में ईएम बाईपास के नजदीक के इलाके से लोगों को निकाला गया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
