जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल
श्रीनगर, शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के अजस जंगल में तड़के शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल एक ठिकाने की ओर बढ़े, आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया, 'शुरुआती गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने अभी तक अपने किसी भी जवान के घायल होने की पुष्टि नहीं की है।
सेना ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा के कोलनार अजस में पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने बताया, 'संपर्क स्थापित हो गया और गोलीबारी शुरू हो गई। अभियान जारी है।' एक दिन पहले, सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में जिले में लश्कर के चार संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
