गुवाहाटी उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली, तलाश अभियान जारी
गुवाहाटी, मंगलवार, 22 अप्रैल 2025। गुवाहाटी उच्च न्यायालय को मंगलवार सुबह एक ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद परिसर में सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “धमकी भरा संदेश मिलते ही हमारी टीम तुरंत उच्च न्यायालय पहुंची। विशेषज्ञ परिसर के हर कोने की जांच कर रहे हैं। अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है और शुरुआती तौर पर यह धमकी अफवाह प्रतीत हो रही है।”
उन्होंने कहा कि तलाश अभियान पूरा होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल सकेगी। उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह धमकी ‘मद्रास टाइगर्स’ नामक एक अज्ञात संगठन की ओर से ईमेल के जरिए दी गई है, जिसमें पूरी इमारत को बम से उड़ाने की बात कही गई है। उन्होंने बताया, “पुलिस मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरु कर चुकी है।” अधिकारी ने कहा कि धमकी के बावजूद न्यायालय का कामकाज सामान्य रूप से जारी है और न्यायाधीश निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मामलों की सुनवाई कर रहे हैं।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
