राजस्थान में गर्मी के फिर जोर पकड़ने का अनुमान
जयपुर, सोमवार, 21 अप्रैल 2025। राजस्थान में अगले कुछ दिनों में गर्मी के फिर जोर पकड़ने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से चार डिग्री ऊपर रह सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार, बीते चौबीस घंटे मे राज्य में कुछ जगहों पर लू दर्ज की गई। उसने बताया कि इस अवधि में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
