जमुई: सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, एक घायल
जमुई, शनिवार, 19 अप्रैल 2025। बिहार में जमुई जिले लछुआर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग जमुई शहर से अलीगंज प्रखंड के बेटवा गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जमुई लौटने के दौरान कार चालक को झपकी आ गई और कार महना पुलिया के समीप पेड़ से टकरा गई। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बाबू गुप्ता,रिशु सिन्हा, और विक्रम कुमार के रूप में की गयी है। इस घटना में रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफरल अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Similar Post
-
मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने गणेश उत्सव के लिए 703 करोड़ रुपये का बीमा कराया
मुंबई, रविवार, 06 सितंबर 2026। मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने आगाम ...
-
हवाई किराए में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव पर दिशानिर्देश के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय सोमवार को उस ...
-
भारत-चीन रिश्तों में नई हलचल, सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश तेज
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। भारत और चीन के बीच लंबे समय से ...
