दिल्ली के शाहीन बाग में इमारत में आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 अप्रैल 2025। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में बृहस्पतिवार तड़के एक चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, हादसा तड़के करीब दो बजे नाना रोड के पास हुआ। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इमारत के भूतल पर खड़ी तीन से चार कारें जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया, ‘ सूचना मिलने के तुरंत बाद ही आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर सुबह चार बजे तक काबू पा लिया गया।’ अधिकारी ने बताया कि आग घरेलू सामान और पार्किंग में खड़ी कारों में लगी थी।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
