भारत ने तीरंदाजी विश्वकप के पहले चरण में जीते चार पदक
ऑबर्नडेल (अमेरिका), सोमवार, 14 अप्रैल 2025। भारत ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 के पहले चरण में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल चार पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत तीरंदाजी विश्वकप में चार पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। इसमें पुरुष रिकर्व टीम में एक रजत और पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व में धीरज बोम्मादेवरा का कांस्य शामिल रहा। ओलंपियन धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय और अतनु दास वाली भारतीय पुरुष रिकर्व टीम फाइनल में चीन के वांग यान, ली झोंगयुआन और काओ वेनचाओ से 1-5 से हार गई। तीरंदाजी विश्वकप में मेक्सिको छह पदकों (तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य) के साथ शीर्ष पर रहा।
भारत ने सेमीफाइनल में स्पेन को 6-2 से हराने से पहले क्वार्टरफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया को 6-2 से शिकस्त दी और पहले दौर में ब्राजील को 6-2 से हराया था। धीरज बोम्मादेवरा ने स्पेन के एंड्रेस टेमिनो मेडिएल को 6-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत के दो अन्य पदक कंपाउंड तीरंदाजी में आए। ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने एलए 2028-बाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया इस बीच, चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में पोडियम फिनिश से चूक गईं। वह महिला व्यक्तिगत रिकर्व में क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं लेकिन उन्हें अमेरिका की केसी कॉफहोल्ड से 2-6 के स्कोर से हार मिली। अंकिता भक्त, अंशिका कुमारी और दीपिका कुमारी वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम को क्वार्टरफाइनल में अमेरिका से 2-6 से हार मिली। उल्लेखनीय है कि तीरंदाजी विश्व कप दूसरा चरण छह से 11 मई तक चीन के शंघाई में आयोजित किया जाएगा।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
