Sony ने BRAVIA FW-98BZ30L टीवी किया लॉन्च
Sony ने भारतीय बाजार में अपने प्रोफेशनल डिस्प्ले पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए Sony BRAVIA FW-98BZ30L को लॉन्च कर दिया है। यह एक बड़ा 98 इंच 4K HDR डिस्प्ले वाला टीवी है जो कि एंटरटेनमेंट के साथ-साथ प्रोफेशनल सेटिंग्स और कमर्शियल के लिए बेस्ट है। Sony BZ30L लाइनअप में छोटी डिस्प्ले वाले टीवी भी पेश करता है, जिसमें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच मॉडल शामिल हैं। हालांकि, यहां हम टॉप मॉडल 98 इंच वेरिएंट की बात कर रहे हैं। आइए Sony BRAVIA FW-98BZ30L 98 इंच के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Sony BRAVIA FW-98BZ30L Price
- कीमत की बात की जाए तो Sony BRAVIA FW-98BZ30L की कीमत 15,00,000 रुपये है। यह टीवी सोनी के ऑथोराइज्ड रिटेलर्स के जरिए 15 अप्रैल, 2025 से भारतीय बाजार में उपलब्ध होने वाला है। टीवी 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ आता है, जिसे एक्सटेंड भी किया जा सकता है।
Sony BRAVIA FW-98BZ30L Specifications
- Sony BRAVIA FW-98BZ30L में 98 इंच की 4K HDR डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 440 निट्स पीक ब्राइटनेस और 5000:1 कंट्रास्ट रेशियो है। डिस्प्ले HDR 10, HLG और डॉल्बी विजन HDR स्टैंडर्ड का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले सोनी के कॉग्निटिव प्रोसेसर XR पर काम करती है, जिसे अधिक सटीक और नेचुरल कलर रिप्रोडक्शन (95% DCI-P3 कवरेज तक) के लिए XR ट्रिलुमिनोस प्रो-टेक से लिंक किया गया है। यह स्मूथ मोशन और बेहतर डिटेल के लिए XR मोशन क्लैरिटी और XR 4K अपस्केलिंग का भी सपोर्ट करता है। पैनल में पोर्ट्रेट और टिल्ट माउंटिंग सपोर्ट, 178° का वाइड व्यूइंग एंगल और एक रोबस्ट बिल्ड है।
- FW-98BZ30L एंड्रॉयड टीवी पर काम करता है। इस टीवी में 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह टीवी Apple AirPlay और Google Chromecast दोनों का सपोर्ट करता है। यह HTML5 कंटेंट को भी चला सकता है। इसमें प्रो मोड दिया गया है जो कि रिमोट एक्सेस को डिसेबल करता है, लेबल छुपाता है और सेटिंग्स को लॉक करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में चार HDMI पोर्ट, साइड-माउंटेड I/O पोर्ट, IP कंट्रोल, RS-232C, HDMI-CEC, यूएसबी सी पोर्ट शामिल है।Sony टीवी की डिस्प्ले में SORPLAS रिसाइकिल प्लास्टिक का उपयोग किया गया है।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
