जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर अक्षय ने की खास पोस्ट
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर खास पोस्ट शेयर की है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी. शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी थी।
अक्षय कुमार ने आज जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर उन शहीदों को याद किया, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी जान गंवाई। इस मौके पर अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें लिखा था, “न भूला गया, न माफ किया गया।” अक्षय कुमार की यह पोस्ट जलियांवाला बाग की उस दुखद घटना को लेकर है, जब 13 अप्रैल 1919 को वैशाखी के दिन शांतिपूर्ण सभा में शामिल लोग ब्रिटिश सेना की क्रूरता का शिकार बने। इसमें सैकड़ों निर्दोष लोग मारे गए और हजारों घायल हुए। धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित, और करण सिंह त्यागी निर्देशित फिल्म केसरी चैप्टर 2,18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
-
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना
करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और चर ...
-
रश्मिका मंदाना स्टारर ‘मैसा’ से आया दूसरा गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज
‘मैसा’ में रश्मिका मंदाना एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगी। इस ...
