हिमाचल प्रदेश के मंडी में 3.4 तीव्रता का भूकंप
शिमला, रविवार, 13 अप्रैल 2025। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को 3.4 तीव्रता का मध्यम स्तर का भूकंप आया। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 9:18 बजे मंडी शहर के पास आए भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र मंडी क्षेत्र में 31.49 डिग्री अक्षांश और 76.94 डिग्री देशांतर पर स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के किसी भी हिस्से से अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। मंडी जिला भूकंपीय क्षेत्र पांच में आता है और यह उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है।
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
