मुख्यमंत्री शर्मा से महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष की मुलाकात
जयपुर, बुधवार, 02 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर ने मुलाकात की। श्री शर्मा से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर श्री शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच विधायी प्रक्रियाओं, सुशासन और राज्यों के मध्य आपसी सहयोग सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
