लोकसभा ने आपदा प्रबंधन विधेयक से जुड़े संशोधनों को मंजूरी दी
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 मार्च 2025। लोकसभा ने राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के कुशल कामकाज के लिए लाए गए ‘आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024’ में राज्यसभा द्वारा किए गए संशोधनों को बृहस्पतिवार को अपनी सहमति दी। गृह मंत्री अमित शाह ने निचले सदन में राज्यसभा के संशोधनों के अनुमोदन वाला प्रस्ताव रखा जिसे लोकसभा ने ध्वनिमत से मंजूरी दी। इस विधेयक को कुछ संशोधनों के साथ बीते 25 मार्च को राज्यसभा में पारित किया गया था। लोकसभा ने पिछले दिसंबर में विधेयक को मंजूरी दी थी। सरकार ने इस बात पर भी जोर दिया है कि यह विधेयक राज्यों को सभी आपदाओं को बेहतर तरीके से संभालने में मदद करेगा।
Similar Post
-
निर्वाचन आयुक्तों ने चुनाव वाले पांच राज्यों में तैयारियों का जायजा लेना शुरू किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग के पांच राज् ...
-
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश; एके-47 और छह हथगोले बरामद
जम्मू, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सु ...
-
ममता बनर्जी गुट की प्रस्तावित रैली के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं मिली: कोलकाता पुलिस आयुक्त
कोलकाता, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय ...
