दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 मार्च 2025। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 1.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में पूर्वाह्न 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 217 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
