सोना वायदा कीमतें 89,796 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर
मजबूत हाजिर मांग में तेजी के बीच सटोरियों के ताजा सौदे करने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 89,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने के अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुंबध की कीमत 89,796 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट के साथ 88,870 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गई। इसमें 13,084 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोना नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव भी रिकॉर्ड 3,065.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
