कोलकाता पुलिस एसटीएफ ने सियालदह स्टेशन पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, हथियार बरामद
कोलकाता, सोमवार, 17 मार्च 2025। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने सोमवार की सुबह सियालदह रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति के पास से हथियार बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एसटीएफकर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर मालदा जिले के कालियाचक के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो हाटे बाजारे एक्सप्रेस से सोमवार सुबह शहर आया था।
उन्होंने बताया कि उसके पास से कम से कम छह बंदूक और आठ कारतूस बरामद किए गए। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सियालदह मार्ग से हथियारों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। हमारे अधिकारी सतर्क थे और तलाशी के दौरान हथियार बरामद होने के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि एंटाली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि आरोपी ने ये हथियार और गोला-बारूद बिहार से खरीदे थे।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
