सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महिला सहित पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा, शनिवार, 08 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में शुक्रवार को एक महिला सहित पांच नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले दो पुरूषों पर 2-2 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। जिला सुकमा क्षेत्रान्तर्गत नक्सली संगठन में सक्रिय एक महिला सहित पांच नक्सलियों क्रमश: 01. माड़वी नंदा (पेद्दाबोडक़ेल आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष ईनामी 2 लाख) करंगढ़ सरपंचपारा करकनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, मडक़म माड़ा (पेद्दाबोडक़ेल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी 2 लाख) करकनगुड़ा सरपंचपारा थाना चिंतालनार जिला सुकमा, महिला कवासी पाले (ग्राम करकनगुड़ा केएमएस अध्यक्ष) करकनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, मडक़म दषरू (पेद्दाबोडक़ेल आरपीसी सीएनएम उपाध्यक्ष) भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा, मडक़म नंदा (ग्राम करकनगुड़ा मिलिसिया सदस्य) करकनगुड़ सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा ने नक्सल संगठन को छोडक़र समाज की मुख्यधारा मे जुडऩे के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।


Similar Post
-
ईडी मामले में यूनिटेक के रमेश चंद्रा को जमानत
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 मार्च 2025। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक ...
-
कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वर्मा के तबादले की प्रक्रिया शुरू की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 मार्च 2025। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्य ...
-
गोवा में विस्फोटकों के एक गोदाम में हुआ भीषण धमाका
पणजी, शुक्रवार, 21 मार्च 2025। दक्षिणी गोवा में एक निजी फैक्टरी ...