महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा
मुंबई, मंगलवार, 04 मार्च 2025। महाराष्ट्र के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे ने बीड जिले के एक सरपंच की हत्या से जुड़े विवाद के बीच मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने घोषणा की कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (रांकापा) के विधायक मुंडे को उनके मंत्री पद के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है और उनका त्याग पत्र आगे की कार्रवाई के लिये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भेज दिया गया है। गौरतलब है कि बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की गत दिसंबर में हत्या में बाल्मीक कराड नामक एक व्यक्ति को अभियुक्त बनाया गया है। कराड, श्री मुंडे का खास आदमी बताया जा रहा है। मुंडे ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री निवास पर आज सुबह भेजा।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
