महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना में अब मिलेगी 75 हजार रूपये प्रति विवाह सहायता राशि
जयपुर, बुधवार, 26 फ़रवरी 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप राज्य सरकार किसान, गरीब, महिला एवं युवाओं के कल्याण के प्रति कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के अन्तर्गत विवाह सहायता राशि में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री शर्मा के इस संवेदनशील निर्णय से उक्त योजना में अब अनुज्ञाधारी श्रमिकों की दो पुत्रियों के विवाह पर 25 हजार रूपये की बढ़ोत्तरी करते हुए प्रति विवाह 75-75 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह स्वीकृति बजट वर्ष 2025-26 घोषणा के क्रम में दी गई है।
Similar Post
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
-
राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके ...
-
जोधपुर में 'पैसिफिक मैनेजमेंट' का भव्य सेमिनार संपन्न
जोधपुर, सोमवार, 27 जुलाई 2026। पैसिफिक मैनेजमेंट द्वारा जोधप ...
