नवगठित दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में कैग रिपोर्ट पेश की जाएंगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025। नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा जिसमें लंबित कैग रिपोर्ट पेश की जाएंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सत्र 24, 25, 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा तथा आम आदमी पार्टी (आप) की पिछली सरकार के प्रदर्शन से जुड़ी 14 लंबित कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट सदन में पेश की जाएंगी। नवनिर्वाचित विधायकों को 24-25 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी और 26 फरवरी को शिवरात्रि की छुट्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार कैग रिपोर्ट पेश करेगी। इससे पहले दिल्ली में ‘आप’ सरकार के दौरान भाजपा ने अदालत से गुहार लगाई थी कि सरकार को कैग रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए। भाजपा ने ‘आप’ सरकार पर अपने ‘‘भ्रष्टाचार’’ को छिपाने के लिए रिपोर्ट को रोकने का आरोप लगाया था। इस महीने की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने दिल्ली में नयी सरकार बनाई है। विधानसभा में उसके 48 विधायक हैं जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी के 22 विधायक हैं।
Similar Post
-
पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ...
-
आजम खान ने धनशोधन के नए मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता ...
-
उच्चतम न्यायालय ने ‘नकदी के बदले नौकरी’ घोटाले में द्रमुक के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
