iPhone 16 Pro की गिरी कीमत, Amazon पर पाएं भारी डिस्काउंट
Apple का iPhone 16 Pro खरीदने का विचार कर रहे हैं तो अमेजन पर बेस्ट डील पा सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट पर iPhone 16 Pro पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दौरान कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। आइए iPhone 16 Pro पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 16 Pro Offers
- iPhone 16 Pro का 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 1,12,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 3000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,09,900 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 27,350 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
iPhone 16 Pro Specifications
- iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस हैं। यह आईफोन A18 Pro के साथ आता है। 16 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता है। 16 Pro की रैम और बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया गया है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो आईफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन फ्यूजन कैमरा, क्वाड पिक्सल सेंसर के साथ एक 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल टेट्राप्रिज्म पेरिस्कोप लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट में f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
