केंद्र ने आपदा प्रभावित पांच राज्यों के लिए 1554 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की
नई दिल्ली, बुधवार, 19 फ़रवरी 2025। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समिति ने वर्ष 2024 के दौरान बाढ़, आकस्मिक बाढ़, भूस्खलन, चक्रवाती तूफान से प्रभावित पांच राज्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से 1554.99 करोड़ रूपए की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को बुधवार मंजूरी दी। गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र सरकार का यह कदम प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले इन पांच राज्यों के लोगों की मदद करने के संकल्प को दर्शाता है। उच्च-स्तरीय समिति ने पांच राज्यों को 1554.99 करोड़ रुपये की केन्द्रीय सहायता को मंजूरी दी है जो वर्ष के लिए राज्य आपदा मोचन कोष में उपलब्ध प्रारंभिक शेष राशि के 50 प्रतिशत के समायोजन के अधीन है। 1554.99 करोड़ रुपये की कुल राशि में से आंध्र प्रदेश के लिए 608.08 करोड़ रुपये, नागालैंड के लिए 170.99 करोड़ रुपये, ओडिशा के लिए 255.24 करोड़ रुपये, तेलंगाना के लिए 231.75 करोड़ रुपये और त्रिपुरा के लिए 288.93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
यह अतिरिक्त सहायता केंद्र द्वारा राज्यों को राज्य आपदा मोचन कोष से जारी धनराशि के अतिरिक्त है जो पहले से ही राज्यों के पास उपलब्ध है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र सरकार ने राज्य आपदा कोष से 27 राज्यों को 18,322.80 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय कोष से 18 राज्यों को 4,808.30 करोड़ रुपये, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष से 14 राज्यों को 2208.55 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष से आठ राज्यों को 719.72 करोड़ रुपये जारी किए हैं। केंद्र सरकार ने आपदाओं के तुरंत बाद औपचारिक ज्ञापन की प्राप्ति की प्रतीक्षा किए बिना इन राज्यों में अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमों को भेज दिया था।
Similar Post
-
छत्तीसगढ़ में दो कारों की टक्कर होने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
कोरबा, शुक्रवार, 13 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो त ...
-
ओडिशा: कांग्रेस नेता कान्हू चरण लेंका का 86 वर्ष की आयु में निधन
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 13 फरवरी 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ...
-
न्यायालय ने हिमाचल सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग को 31 मई तक स्थानीय निकाय चुनाव कराने को कहा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 फरवरी 2026। उच्चतम न्यायालय ने हिमाचल प ...
