मणिपुर के तीन जिलों से पांच उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025। मणिपुर के इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व व थौबल जिले से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादी गिरफ्तार किये गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित कंगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के दो सदस्यों को थांगमेबंद व इंफाल पश्चिम के किशाम्पत से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया, पुलिस ने इंफाल पूर्व के खुरई थौदम लीकइ इलाके से प्रतिबंधित कंगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के एक और सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए सभी उग्रवादियों की ‘आम जनता, सरकारी अधिकारियों, अस्पतालों, स्कूलों व पेट्रोल पंपों से जबरन वसूली करने में सीधे तौर पर संलिप्ता थी।’ उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में थौबल जिले के संगैयुम्फाम से कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
Similar Post
-
परिसीमन पर उद्धव ठाकरे का रुख भ्रमित करने वाला, शिवसेना (उबाठा) विधेयक का समर्थन करे: शिरसाट
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। महाराष्ट्र के मंत्र ...
-
ओडिशा सरकार ने पुरी में भगवान जगन्नाथ से जुड़ी 52 एकड़ जमीन हासिल की
भुवनेश्वर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने 'भगवान जगन्न ...
-
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेत से ड्रोन बरामद
जम्मू, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंत ...
