पुलिस के समक्ष तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
नारायणपुर, रविवार, 09 फ़रवरी 2025। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में जनताना सरकार के अध्यक्ष और दो सदस्यों ने शनिवार को नारायणपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। ये तीनों नक्सली कुतुल एरिया कमेटी के है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे 10 हजार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता, तीन वर्ष तक निःशुल्क आवास तथा भोजन, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि आदि मुहैया कराई जाएगी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम 1 . रैनू उसेण्डी (48) निवासी नारायणपुर (छ0ग0) पद- जनताना सरकार अध्यक्ष । 2 . मैनू वड़दा (45) निवासी नारायणपुर (छ0ग0) पद- जनताना सरकार सदस्य। 3 . सन्नू उसेण्डी (35)नारायणपुर (छ0ग0) पद- जनताना सरकार सदस्य है।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
