शिमला में कार खाई में गिरी, 2 की मौत
शिमला, शनिवार, 08 फ़रवरी 2025। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चौपाल इलाके में एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को चौपाल-झिना मार्ग पर चंबी के पास बदलावाग की ओर जा रही एक कार के खाई में गिरने से यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास स्थानीय लोगों ने वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चौपाल के बदलावाग गांव के निवासी रामकृष्ण शर्मा और सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
