महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 10 लोग जख्मी
बाराबंकी (उप्र), शनिवार, 01 फ़रवरी 2025। बाराबंकी जिले के सफदरगंज क्षेत्र में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम मौलाबाद गांव के पास की है जब एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसने बताया कि वाहन में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु सवार थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं सहित चार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उसने बताया कि बाकी घायलों का इलाज सिरौली गौसपुर स्थित संयुक्त अस्पताल में किया जा रहा है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
