झारखंड के मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
रांची, गुरुवार, 30 जनवरी 2025। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, ‘‘यह दिन हम सभी के लिए विशेष महत्व रखता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।’’ उन्होंने रांची के बापू वाटिका में गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोरेन ने कहा, ‘‘हमारे जीवन में उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमें उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।’’
Similar Post
-
बाल श्रम संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित करे केंद्र: न्यायालय
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को ...
-
सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवी ...
-
125 दिन रोजगार की गारंटी वाली योजना का हवाला देकर शुभेंदु ने प्रवासी श्रमिकों से लौटने की अपील की
कोलकाता, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शु ...
