मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
इंफाल, शनिवार, 25 जनवरी 2025। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हीनगांग इलाके में अवांग पोतशांगबाम पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरामद वस्तुओं में एक राइफल, पिस्तौल, कार्बाइन, मोर्टार और हथगोले शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
पुरी में जगन्नाथ मंदिर प्रशासन बनाएगा नया अतिथि गृह
पुरी (ओडिशा), शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशास ...
-
संसदीय समितियों का पुनर्गठन, तृणमूल ने दो की अध्यक्षता गंवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ...
-
आईआरसीटीसी होटल घोटाला: लालू, आठ अन्य के खिलाफ आरोप तय करने की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार ...
