नगालैंड में 35 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ को किया गया नष्ट
कोहिमा, शनिवार, 25 जनवरी 2025। नगालैंड के दीमापुर और मोन जिलों में पुलिस ने दो अभियानों के दौरान 35 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ को नष्ट किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन मादक पदार्थों को नष्ट किया गया उनमें ब्राउन सुगर, हेराइन, क्रिस्टल मेथ (मेथामफेटामाइन), याबा टैबलेट कफ सिरफ की बोतलें और अफीम शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि दीमापुर की जिला मादक पदार्थ निस्तारण समिति (डीडीडीसीडी) ने शुक्रवार को 34.82 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ को नष्ट किया। उन्होंने बताया कि मोन जिले में यह आंकड़ा 22.5 लाख रुपये का था। ये मादक पदार्थ चार जनवरी को बरामद किये गये थे जिसका भौतिक सत्यापन दीमापुर के पुलिस आयुक्त की अगुवाई वाली इस समिति ने किया था।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
