रक्षा मंत्री ने जम्मू में 108 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया
अखनूर/जम्मू, मंगलवार, 14 जनवरी 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जम्मू के अखनूर सीमावर्ती क्षेत्र में 108 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एक ऐतिहासिक संग्रहालय का उद्घाटन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के साथ यहां पहुंचे रक्षा मंत्री सिंह का स्वागत उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। सिंह ने टांडा आर्टिलरी ब्रिगेड में आयोजित नौवें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। संग्रहालय में जम्मू कश्मीर में अनेक युद्धों में इस्तेमाल किए गए हथियारों और युद्ध के नायकों की मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि समारोह में जम्मू, अखनूर, पल्लनवाला, रखमुठी, नौशेरा और सुंदरबनी से आए 1,000 से अधिक पूर्व सैनिकों के भाग लेने की संभावना है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
