सिंगापुर जाने वाली ‘एअर इंडिया’ की उड़ान में आई तकनीकी खराबी, हवाई अड्डे पर लौटा विमान
चेन्नई, शुक्रवार, 10 जनवरी 2025। सिंगापुर जाने वाली ‘एअर इंडिया’ की उड़ान में शुक्रवार को खराबी आ गई, जिसके बारे में पता लगने के बाद पायलट ने विमान को वापस शहर के हवाई अड्डे पर उतार लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि खराबी का पता लगने के बाद पायलट ने वापस लौटने के लिए हवाई अड्डे से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया। विमान में लगभग 170 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली उड़ान संख्या एआई 346 संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई। अधिकारी ने बताया कि ऐहतियाती जांच के लिए विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। अधिकारी ने यह भी कहा कि यात्रियों को चेन्नई से सिंगापुर भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
