कश्मीर घाटी में दिन में गर्माहट, रात में शीत लहर का प्रकोप
श्रीनगर, गुरुवार, 09 जनवरी 2025। कश्मीर घाटी में तेज धूप निकलने के कारण दिन गर्माहट भरा रहता है और वहीं पारा लुढ़कने के बाद रात में शीत लहर को प्रकोप बढ़ जाता है मौसम विज्ञान केन्द्र, श्रीनगर ने गुरुवार को बताया कि राजधानी श्रीनगर में बुधवार दिन का तापमान मौसमी औसत 6.6 डिग्री सेल्सियस से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इसी तरह, घाटी भर के अन्य मौसम केंद्रों ने सामान्य से अधिक दिन के तापमान की सूचना दी, जो पिछले दिन दर्ज किए गए औसत से एक डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।
कश्मीर घाटी में रात का तापमान गिरना जारी रहा और जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा, गुरुवार को पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम, पहलगाम में शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम और सोनमर्ग में शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो कश्मीर घाटी के सबसे ठंडे स्थान रहे। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान बुधवार के शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले गुरुवार को शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है।
पहलगाम में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम था। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सुरम्य सोनमर्ग में बुधवार देर रात न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें गुरुवार को एक डिग्री की वृद्धि हुई। कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के पिकनिक स्थल में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था और काजीगुंड में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। इसके अलावा, 15 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने, जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और 11-12 जनवरी के दौरान जम्मू- कश्मीर में छिटपुट जगहों पर बर्फबारी का अनुमान है।
Similar Post
-
नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक : सीबीआई ने पांच आरोपियों को दिल्ली की अदालत के समक्ष पेश किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने क ...
-
लालकिला कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ल ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
