जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में वाहन के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत, दो लापता
जम्मू, रविवार, 05 जनवरी 2025। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पद्दार इलाके में हुई दुर्घटना के बाद चालक समेत दो लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है। उधमपुर से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में सवार चार यात्री मृत पाए गए हैं। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’’ मंत्री ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त राजेश कुमार शवन से संपर्क किया। उन्होंने कहा, ‘‘बचाव दल काम कर रहा है। मैं पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।’’
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
