राजस्थान के कई इलाकों में तापमान बढ़ोतरी ने कड़ाके की सर्दी से राहत दी
जयपुर, शनिवार, 04 जनवरी 2025। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में हुई बढ़ोतरी ने कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाई है, जबकि कुछ हिस्सों में कोहरा तथा सर्दी का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह टोंक के वनस्थली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अनुसार न्यूनतम तापमान झुंझुनू के पिलानी में 6.5 डिग्री, दौसा में 6.7 डिग्री, अलवर में सात डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.2 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 7.4 डिग्री, नागौर में 7.7 डिग्री और जयपुर में आठ डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से अधिक रहा। आईएमडी के अनुसार राज्य में कुछ स्थानों पर घना से बेहद घना कोहरा दर्ज किया गया, ऐसे में श्रीगंगानगर, भरतपुर, दौसा में कम दृश्यता कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी 24 घंटे ऐसा ही मौसम बना रहेगा और इस दौरान बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
