दिल्ली में मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधी गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 29 दिसम्बर 2024। दिल्ली पुलिस ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली में मुठभेड़ के बाद सशस्त्र डकैती समेत करीब 80 मामलों में शामिल दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि मादीपुर में दोनों के ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली जिसके बाद पर क्षेत्र में सभी संभावित निकास मार्गों पर तैनात करने के लिए कई टीम गठित की गईं। पुलिस उपायुक्त ने बताया, ‘संदिग्धों को तड़के करीब साढ़े चार बजे देखा गया। जब पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जो कुछ पुलिसकर्मियों की ‘बुलेटप्रूफ जैकेट’ पर जा लगीं, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों का नजदीकी अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों की पहचान द्वारका जिले के कुख्यात अपराधी रोहित कपूर और पश्चिमी दिल्ली के ख्याला के हिस्ट्रीशीटर रिंकू के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी दिल्ली और मध्य प्रदेश में सशस्त्र डकैती सहित लगभग 80 आपराधिक मामलों में शामिल थे।’
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
