Moto G45 5G की गिरी कीमत
अगर आप सस्ते बजट का स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Moto G45 5G बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Moto G45 5G भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर शामिल है। यहां हम आपको Moto G45 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Moto G45 5G Price, Discount
- Moto G45 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो IDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,499 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 8,950 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है।
Moto G45 5G Specifications
- Moto G45 5G में 6.5 इंच एचडीप्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.7 मिमी, चौड़ाई 74.64 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन लगभग 183 ग्राम है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
