राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश, कोहरा
जयपुर, सोमवार, 23 दिसम्बर 2024। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते 24 घंटे में राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई और कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह तक राज्य के गंगानगर, चूरू, बीकानेर, अनूपगढ़, तारानगर, पिलानी व झुंझुनू सहित कई जगह एक मिलीमीटर से 10 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम राजस्थान में कई जगह कोहरा छाया रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान अलवर में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर, जयपुर संभाग में बादल छाए हुए हैं और कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, 26-27 सितंबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसका प्रभाव उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी इलाके में देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से बादल छाए रहने व कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
