आम आदमी पार्टी ने नजफगढ़ से सामाजिक कार्यकर्ता तरुण यादव को उम्मीदवार बनाया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2024। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को घोषणा की कि सामाजिक कार्यकर्ता तरुण यादव आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यादव और उनकी पत्नी मीना यादव बुधवार को आप में शामिल हो गए। मीना यादव निर्दलीय पार्षद हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में नजफगढ़ सीट पर कैलाश गहलोत ने जीत हासिल की थी। दिल्ली के पूर्व मंत्री गहलोत पिछले महीने आप छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।
यादव की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही आप ने अब तक 70 सीट में से 32 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 11 और दूसरी सूची में 20 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है। पिछले चुनाव में आप ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीट पर जीत दर्ज की थी। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
