कमजोर मांग से वायदा बाजार में तांबे के भाव में नरमी
वायदा बाजार में मंगलवार को तांबे का भाव 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 827.65 रुपये प्रति किलो रहा। घरेलू बाजार में हल्की मांग के बीच सटोरियों के सौदे कम किये जाने से तांबा के वायदा भाव में कमी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिए तांबा की कीमत 3.40 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 827.65 रुपये प्रति किलो रही। इसमें 5,877 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, हाजिर बाजार में हल्की मांग के बीच मुख्य रूप से सटोरियों के सौदा कम किये जाने से वायदा बाजार में तांबा के भाव में नरमी आई।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
