छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुई दुर्घटना मे दो लोगों की मौत
दुर्ग, रविवार, 08 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-1 में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवती समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर है। कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना भट्टी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मरने वालों की पहचान मरोदा निवासी लुकेंद्र उइके और दीपिका कौर के रूप में हुई है। वहीं, परमवीर सिंह और पूनम कौर गंभीर रूप से जख्मी है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
