सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के तख्त केसगढ़ साहिब में सेवा की
चंडीगढ़, शनिवार, 07 दिसम्बर 2024। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के रूपनगर जिले में तख्त केसगढ़ साहिब के बाहर ‘सेवादार’ की ड्यूटी निभाई। व्हीलचेयर पर बैठे शिअद नेता ने बाद में कीर्तन सुना और सामुदायिक रसोईघर में बर्तन भी धोए। ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त पूर्व उपमुख्यमंत्री सुरक्षाकर्मियों से घिरे आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे। बादल (62) सिखों की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त द्वारा सुनाई गई धार्मिक सजा काट रहे हैं। यह सजा पंजाब में 2007 से 2017 तक शिअद और उसकी सरकार द्वारा की गई ‘गलतियों’ के लिए दी गई है। पुलिस ने तख्त केसगढ़ साहिब में बादल की यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
