देवरिया में हत्यारोपी वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
देवरिया, शनिवार, 07 दिसम्बर 2024। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सुरौली क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित आरोपी बदमाश को पुलिस ने शनिवार की सुबह एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह ने यहां बताया कि 07 नवम्बर को सुरौली क्षेत्र में एक युवक शुभम उर्फ निहाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार पांचों बदमाशों को भी पैर में गोली लगी थी और वे इस समय जेल में हैं। उन्होंने बताया कि इस हत्या में वांछित एक आरोपी दीपक मिश्रा फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह वांछित बदमाश दीपक मिश्रा को एक सूचना के आधार पर सुरौली क्षेत्र के विशुनपुर मोड़ तिराहे के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जिसके पैर में गोली लगी है, उसकी स्थिति सामान्य है। उसके पास से अवैध शस्त्र आदि बरामद हुए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।
Similar Post
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
-
सत्य निकेतन हादसे के बाद सांसद मनोज झा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ‘तत्काल हस्तक्षेप’ की मांग की
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के रा ...
