पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
- पहले ही दिन कमाए 175 करोड़ रुपए
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 दि रूल ने भारतीय बाजार में 175 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुई थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में इस फिल्म ने 10.1 करोड़ की शानदार कमाई की। इसके अगले दिन फिल्म को 5 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गई। पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। पुष्पा 2 दि रूल ’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने अपने पहले दिन तेलुगु में 85 करोड़ रुपए, हिंदी में 67 करोड़ रुपए, तमिल में 07 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 1 करोड़ रुपए और मलयालम में 05 करोड़ रुपएकी कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म 175 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
