Poco M7 Pro भारत में होगा 17 दिसंबर को C75 5G के साथ लॉन्च
Poco अपने आगामी स्मार्टफोन Poco M7 Pro को 17 दिसंबर को भारत में पेश करने वाला है, जिसके बारे में लंबे समय से लीक्स और अफवाहें आ रही हैं। आगामी फोन Poco C75 5G के साथ मार्केट में दस्तक देगा जो कि अक्तूबर में लॉन्च हुए Poco C75 का 5G वर्जन होगा। यहां हम आपको Poco M7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Poco ने इनमें से किसी भी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर दोनों के लिए प्रोमो पेज लाइव किए हैं, जिसमें उनके डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। Poco M7 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुलएचडी+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन के लिए इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
Poco C75 5G अपने 4G मॉडल के समान नजर आता है, लेकिन इसमें स्नैपड्रैगन 4एस जनरेशन 2 प्रोसेसर मिलेगा। कैमरा सेटअप के मामले में C75 5G में सोनी कैमरा भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम के साथ स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होगा। इसमें अपने 4G वर्जन से कितने मिलते जुलते स्पेसिफिकेशंस होंगे या नहीं इसका खुलासा लॉन्च होने पर पता चलेगा।
Poco C75 Specifications
- Poco C75 में 6.88 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,160mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 मिमी जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसका साइज 171.88 x 77.8 x 8.22 mm और भार लगभग 204 ग्राम का है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
